मैनपुरी। खेल निदेशालय की ओर से 27 जुलाई से 25 अगस्त तक विभिन्न जनपदों में अंडर-25 महिला वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय चयन के लिए कबड्डी और जिम्नास्टिक के ट्रायल बृहस्पतिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि जनपदीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। वहीं, मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि छह अगस्त को खो-खो और वॉलीबॉल, 17 अगस्त को हॉकी और टेनिस तथा 20 अगस्त को एथलेटिक्स और बैडमिंटन के ट्रायल आयोजित होंगे।