फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: औंछा को हराकर ज्योंती सेमीफाइनल में पहुंची

Fri, 03 Jul 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्याेंती। वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज के मैदान पर अर्चना गुप्ता क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में ज्योंती क्रिकेट क्लब और औंछा क्रिकेट क्लब को 109 रनों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ज्योंती क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 142 रन बनाए। बल्लेबाज अजय यादव ने सर्वाधिक 34, प्रशांत प्रताप ने 30 और अमन यादव ने 18 रनों की पारी खेली। औंछा क्रिकेट क्लब के सचिन ने चार और नवीन गुप्ता ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी औंछा क्रिकेट क्लब की टीम ज्योंती की शानदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी। औंछा की पूरी टीम 8.2 ओवर में महज 36 रनों पर सिमट गई। शीतू ने नाबाद 15 और छोटू ने 10 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। ज्योंती के अभिषेक शाक्य ने पांच, समीर और दीपक ने दो-दो विकेट लिए। ज्याेंती क्लब के अभिषेक शाक्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग अभिषेक गुप्ता और प्रशांत यादव, स्कोरिंग अभिषेक ने की। कमेंट्री रजत शाक्य ने की। इस दौरान प्रदीप कुमार, श्रवण गुप्ता, पंकज गुप्ता, सागर गुप्ता, आकाश सगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें