विधिक जानकारी से हमेशा मिलता न्याय
- फोटो : अमर उजाला
विधिक जानकारी होने से हमेशा लोगों को न्याय मिलता है। रोजमर्रा की जिंदगी में भी लोगों को कानून की जानकारी होनी ही चाहिए। अगर विधिक जानकारी होगी तो परेशानी नहीं होगी। यह बातें विधिक साक्षरता सम्मेलन में स्पेशल जज एसएसएसटी कोर्ट ने कहीं।
गुरुवार को एलाऊ क्षेत्र के ग्राम कछपुरा में हुए विधिक साक्षरता सम्मेलन का शुभारंभ स्पेशल जज एससी एसटी कोर्ट अजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा पुलिस अगर किसी की रिपोर्ट नहीं लिखती तो वह घारा 156-3 के तहत रिपोर्ट लिखवा सकता है। प्राधिकरण के सचिव सिविल जज जनार्दन प्रसाद यादव ने कहा विधिक साक्षरता का ज्ञान सभी के लिए जरूरी है। व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते दूसरों के बच्चों पर अपराध को न थोपें।
जेएम सोनिका वर्मा ने कहा पूर्व में पंचायतों और आपसी समझौतों से मामले निपटा लिए जाते थे। अब यह व्यवस्थाएं समाप्त हो गई हैं। बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा ने कहा बाल अपराधों पर रोकथाम के लिए तमाम कानून बनाए गए हैं। कानूनों का पालन कराने की जिम्मेदारी भी सभी की है। बाल अपराध रोकने के लिए समाज का हर वर्ग जागरूक रहे। नीतू मिश्रा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी आराधना शर्मा, सुनील कुमार, राघवेंद्र, सूरजसिंह यादव, नायब तहसीलदार भोगांव, थानाध्यक्ष एलाऊ, ग्राम प्रधान अनार सिंह, रेखा कौशल, सुशील कुमार, संतोष यादव, मीरादेवी, रामरतन, रजनी, पलक आदि मौजूद थे।