मैनपुरी। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने आठ खंड शिक्षा अधिकारियों के विकास खंडों में बदलाव किया है। सर्वेश यादव को जनपद मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। सुनील कुमार दुबे को बरनाहल और जागीर के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर बेवर विकास खंड का कार्यभार सौंपा गया है। जमील अहमद किशनी में ही कार्यरत रहेंगे। रवि प्रकाश को कुरावली और घिरोर के अतिरिक्त प्रभार के बजाय घिरोर के साथ बरनाहल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दीपक कुमार को मैनपुरी के साथ कुरावली का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सचिन कुमार ने लगभग दो वर्ष के चिकित्सीय अवकाश के बाद जागीर विकास खंड में कार्यभार ग्रहण किया है। नीरज चतुर्वेदी को निलंबन के बाद बहाली होने पर नगर क्षेत्र के साथ सुल्तानगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आनंद भूषण को कानपुर देहात से स्थानांतरण के बाद करहल विकास खंड आवंटित किया गया है।