फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Sat, 31 Oct 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 18 स्टेडियम में प्रभात फेरी निकालते खिलाड़ी और बच्चे। श्रोत खेल कार्यालय
विज्ञापन
मैनपुरी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रभात फेरी निकाली गई। करीब 200 खिलाड़ियों और बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों, बच्चों, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। प्रभात फेरी में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकजुटता, आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह, हॉकी प्रशिक्षक संजीव कुमार, अमित यादव, दीपांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें