फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बिजली कनेक्शन काटने गए जेई से मारपीट, ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 11 Jun 2025 11:10 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बिजली विभाग के जेई गांव में कनेक्शन काटने पहुंचे थे। तभी कुछ लोग पहुंच गए। विरोध करने लगे। इसके बाद मारपीट कर दी। मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र जागीर पर तैनात अवर अभियंता राकेश चंद्र ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि बीते आठ मई को राजस्व वसूली करने के लिए टीम के साथ गांव म्यौराचक पहुंचे। टीम द्वारा बिल वसूली एवं कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी। 
विज्ञापन


तभी गांव के कुछ उपभोक्ता कनेक्शन काटने का विरोध करते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने का विरोध किया तो उक्त लोगों ने पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

उधर ग्रामीणों का कहना है बिजली विभाग द्वारा गलत तरीके से बिल वसूली की जाती है। उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिल के नोटिस दिए जाते हैं। जमा न कर पाने में असमर्थ होने पर कनेक्शन काटने के नाम पर शोषण किया जाता है। विरोध करने पर केस दर्ज करा दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें