फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश, घरों में घुसा पानी

Fri, 26 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरुवार को शुरू हुआ बारिश सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को सुबह लगभग दस बजे से शुरू ही तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी। वहीं काली घटाएं छाई रहीं। रुक-रुक कई बार तेज बारिश होने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। यहां तक की घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। वहीं पालिका अभी भी नालों की सफाई का कार्य करा रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से झमाझम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी, वहीं दिन भर काली घटाओं के बीच चली हवाओं ने मौसम को सुहावना बनाए रखा। हालांकि तेज बारिश से निचले इलाकों की बस्तियों के लोगों को जलभराव और कीचड़ की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है, लेकिन बारिश ने लोगों को आफत के साथ राहत अधिक दी है। सुबह करीब 10:15 बजे से शुरू हुई बारिश लगभग एक घंटे तक हुई, वहीं दोपहर दो से चार बजे के बीच दो बार झमाझम बारिश हुई। इससे कई गलियों में जलभराव हो गया। वहीं 
जलभराव का एक कारण अभी तक पालिका द्वारा नालों की सफाई होना भी है। स्टेशन रोड स्थित नाले की सफाई गुरुवार को की गई। वहीं सिल्ट सड़क पर ही डाल दी गई। सड़क पर सिल्ट पड़ी होने से बारिश के चलते वह फिर से नाले में जा पहुंची। राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ईओ नगरपालिका का कहना है कि जहां जलभराव की अधिक संभावना होती है। वहां पुन: नालों की सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें