फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रीवा हादसे के विरोध में जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों को कार से कुचलने की घटना के विरोध में सोमवार को मौन जुलूस निकालकर मृत साध्वियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

जुलूस सोमवार सुबह श्री दिगंबर जैन पारसनाथ जिनालय से शुरू हुआ। प्रमुख मार्गों से होता हुआ तहसील परिसर पहुंचा। वहां उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। सभी हाथों में बैनर और तख्तियां लिए हुए थे। लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से घटना के प्रति दुख और आक्रोश व्यक्त किया। सभी ने मृत साध्वियों को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान अमित शास्त्री, आलोक बकेबरिया और सोनाली जैन, प्राची जैन, सचिन बजाज और बसंत जैन, चिद्रूरूप जैन सभासद, हिमांशु जैन, अनिल कुमार जैन बजाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें