फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बोर्ड परीक्षा से पहले करानी होंगी गृह परीक्षाएं

Sun, 15 Nov 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी से प्रस्तावित हैं। बोर्ड परीक्षा से पहले माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ और नौ व 11वीं की गृह परीक्षाएं भी करानी होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से जारी किए गए निर्देश के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कक्षा 6 से 9 व 11 का पाठ्यक्रम निर्धारित समय के भीतर पूरा कराया जाए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बोर्ड परीक्षाओं से पहले ही कक्षा छह से आठ और नौवीं व 11वीं की गृह परीक्षाएं संपन्न करानी होंगी। इसके लिए विद्यालय स्तर पर तैयारी पूरी रखी जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर पाठ्यक्रम पूरा कराने और परीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें