युवा मंगल दल नौनेर ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम और स्टेशन अधीक्षक को देकर रेल बजट में शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल लाइन पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सौ साल से अधिक पुरानी रेल लाइन पर ट्रेनें न बढ़ाया जाना यहां के लोगों के साथ अन्याय है।
युवा मंगल दल नौनेर के प्रभारी जगेंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय पांडेय को दिया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह को रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन भेंट किया। मांग की गई कि शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल लाइन पर आगरा से बाया मैनपुरी लखनऊ के लिए एक इंटरसिटी ट्रेन की व्यवस्था की जानी चाहिए। दिल्ली-कानुपर-इलाहाबाद के लिए भी ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई है। भांवत रोड रेलवे क्रासिंग की चौड़ाई बढ़ाने की भी मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में डा. अजय तिवारी, पंकज चौहान, अमर सिंह, सूबेदार सिंह, सरजू सिंह, प्रेमचंद्र, रामकुमार, सत्यदेव सिंह, रघुराज सिंह, अजय शंकर चौधरी आदि शामिल थे।