फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गुरू गोबिंद सिंह का जीवन प्रेरणादायक

Tue, 06 Jan 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 28 कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम और चेयरमैन। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। गुरुओं का बलिदान एवं त्याग राष्ट्र के लिए प्रेरणा दायक है। देश एवं धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। इसीलिए उन्हें सर्वंशदानी कहा जाता है। यह विचार एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा ने मंगलवार को भोगांव के मोहल्ला सिंधीगली स्थित गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह जयंती को समर्पित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महान विद्वान के साथ-साथ साहसी वीर योद्धा, कवि भी थे। उन्होंने अत्याचार के विरुद्ध जीवन पर्यंत संघर्ष किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने कहा कि सिख गुरुओं का त्याग एवं बलिदान अतुलनीय है। इनके बलिदान से ही सनातन धर्म सुरक्षित है। इनका ऋण देश कभी नहीं उतार सकता है। पूर्व में रागी जत्था जय सिंह ने शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह की महिमा का बखान किया। सरदार सोहन सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पांडेय, मेहरबान सिंह यादव, नकुल सक्सेना, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, सतनाम सिंह, हरबंस लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें