फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सिपाही सहित दो मकानों को बनाया निशाना

Mon, 05 Dec 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सिपाही सहित दो मकानों को बनाया निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला वन निवासी सेवानिवृत्त सिपाही सहित दो मकानों के चोरों ने रविवार रात ताले तोड़कर लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव नगला वन निवासी सेवानिवृत्त सिपाही हरदयाल बीमारी के कारण आगरा में उपचार करा रहे हैं। चोरों ने रात मकान के ताले तोड़कर कमरे में रखी अलमारी और बक्सों से सोने चांदी के लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। गांव निवासी दफेदार के घर का भी ताला तोड़कर घर में रखे 10 हजार रुपये नकद और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

दो घरों से जेवर चोरी
आलीपुर पट्टी के नगला वन में शनिवार की रात दफेदार सिंह, हरदयाल सिंह के घरों में घुसकर चोरों ने जेवर चोरी कर लिए।
चोर दफेदार की छत पर चढ़े। सीढ़ियों से नीचे घर में प्रवेश किया। कमरे में रखे बक्से में रखे सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। परिवार के लोग सोते रहे और उनको पता ही नहीं चला। परिवार की बहू सुबह खाना बनाने के लिए जब आटा निकालने कमरे में गई तब चोरी की जानकारी हुई। दूसरी चोरी हरदयाल के घर में हुई। हरदयाल 10 दिन पहले इलाज के लिए आगरा गए हैं। उनके मकान में ताला बंद है। उनका पुत्र मुकेश अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में रहता है। सुबह जब वह दफेदार के घर हुई चोरी को देखकर आया तो उसकी नजर अपने मकान पर पहुंची। उसने देखा खिड़की खुली है। घर में बक्से अलमारी खुले थे तथा सामान बिखरा था। मुकेश के मामा सुमेर सिंह ने थाने में सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें