फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पबजी से प्यार, शादी करने प्रेमी के घर पहुंची युवती

Tue, 16 Jun 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। फतेहपुर की रहने वाली एक युवती शादी करने के लिए प्रेमी के गांव नानमई स्थित घर तक आ गई। युवती के फैसले को सुन कर युवक के परिजन हैरान रह गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पूछताछ शुरू हुई, पता चला दोनों के बीच ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के दौरान दोस्ती हुई थी। पुलिस ने युवती के परिजन को बुलाने के बाद सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जनपद फतेहपुर के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती 14 जून को अपने घर से चली गई। सोमवार को वह थाना क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती को अचानक सामने देख कर जहां युवक चौंक गया, वहीं युवती की बातें सुन युवक के परिजन हैरान रह गए। युवती का कहना था कि वह शादी करने के लिए आई है और अब यहीं रहेगी। उसने बताया कि ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के दौरान युवक से नजदीकियां बढी़ और फिर प्रेम हो गया। युवक ने समझाया और शादी करने से मना किया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस युवक युवती को थाने ले गई।
युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। थाना जहानाबाद पुलिस को सूचना दी। सोमवार शाम युवती की मां और भाई कुरावली थाने पहुंचे। कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहते हुए प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती को सकुशल परिजन के सुपुर्द किया गया है। किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें