मैनपुरी। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता खंड तृतीय हंसराज कौशल ने शुक्रवार को ओटीएस योजना के तहत उपकेंद्र ताल दरवाजा के अंतर्गत गांव नगला मुंशी में कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ न लेने वाले उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद कर दी जाए।एक्सईएन ने जेई, टीजीटू और लाइन स्टॉफ के साथ समीक्षा में कहा कि ओटीएस पंजीकरण की प्रगति निराशाजनक है। अधिकारी क्षेत्र में निकलें और घर-घर जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना में शामिल कराएं। उन्हाेंने उपभोक्ताओं से कहा कि ओटीएस योजना का लाभ लेकर बकाये बिल और ब्याज में छूट प्राप्त कर सकते हैं। योजना के प्रचार-प्रसाद के लिए डुगडुगी बजवाएं और एनाउंसमेंट कराकर लोगों को योजना के लाभ बताए जाएं। प्रधानों से मिलकर उनके पंचायत के बकायेदारों की सूची देकर सहयोग की अपील करें। योजना में बड़े बकायेदारों पर फोकस किया जाएं। बिल जमा न करने वालों की आपूर्ति बंद की जाए।