फोटो 2 पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी ग्रामीण। स्रोत पुलिस
करहल। त्योहार है, खुशी के साथ मनाओ, मगर खुराफात की तो दिन और रात हवालात में गुजरेगी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। रविवार शाम एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ग्रामीण ने प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी के साथ कस्बा के प्रमुख चौराहों स्थानों पर पैदल गश्त किया, बाजार में दुकानदारों से संवाद कर कहा कि होली और रमजान है, ग्राहक के साथ ही बाजार आने वाले अन्य ग्राहकों के प्रति भी उनकी जिम्मेदारी है। इसलिए कोई भी दुकानदार तय सीमा से बाहर दुकानें न लगाए। ठेल वाले भी चलते फिरते हुए बिक्री करें। बाजार अतिक्रमण मुक्त रहे और जाम न लगे। इसको लेकर प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए। साफ कर दिया कि अगर त्योहार पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो दिन और रात हवालात में गुजारनी होगी।