फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बुखार से होगी मौत तो घर जांच करने जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Tue, 12 Mar 2024 09:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से होगी मौत तो घर जांच करने जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन

-सीएमओ ने अधीनस्थों को जांच के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बुखार को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि बुखार से मरने वालों की जांच कराई जाए। इसके लिए टीम उनके घर पर भेजी जाए। अभी तक हुई दो मौतों के मामले में सीएमओ ने संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।
पिछले सप्ताह बुखार से दो मौत हुई थीं। इसे सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ ने संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग की टीम को निर्देश दिए हैं कि दोनों मृतकों के घर जाकर मृतकों की मौत का पता लगाएं। उनके उपचार की हिस्ट्री भी पता लगानी होगी। सीएमओ ने कटरा निवासी 10 वर्षीय नीलेश और नगला बगिया निवासी 13 वर्षीय उदित की बुखार से मौत की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि दोनों मृतक बालकों के परिजनों की भी जांच कराई जाए। वहीं आस-पास के लोगों के बारे में भी एएनएम और आशा की मदद से जानकारी जुटाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने चिकित्साधीक्षकों को निर्देशित किया कि बुखार के मामलों को हलके में ना लिया जाए। जहां भी बुखार के मरीज हैं वहां जानकारी जुटाकर उपचार दिया जाए। बुखार के कारणों का भी पता लगाया जाए। सीएमओ ने कहा कि बुखार के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें