फोटो 8 ट्रांजिट हॉस्टल में शिकायतें सुनते पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री। स्त्रोत प्रशासन
- फोटो : Samvad
मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को ट्रांजिट हॉस्टल में शिकायतें सुनीं। नगला कूड़ सुगांव की कल्पना ने बताया कि वह विधवा है। आय का कोई साधन नहीं है। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। अंत्योदय राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन कार्ड नहीं बना है। पर्यटन मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल पात्रता की जांच कर पात्र होने की दशा में राशन कार्ड जारी कराने को कहा।उद्दैतपुर अभई के देवेंद्र कुमार, दुर्गा देवी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन पेंशन स्वीकृत नहीं हुई। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पात्र होने की दशा में पेंशन योजना में लाभान्वित कराने को कहा। ग्राम रतनपुर बरा की रचना ने नौकरी लगवाने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपये की ठगी होनेे, भारापुर के साहब सिंह ने मारपीट करने, लहरा के पिंटू ने खंभों पर तार लगवाने, अंबेडकर नगर की माया देवी ने पैमाइश कराने की मांग की। पर्यटन मंत्री से लालपुर की सुमन कुमारी ने कब्जे को हटवाने, रसूलपुर के ग्रामीणों ने भू-माफिया के कब्जे को खाली कराने, नगला अजीत के योगेंद्र कुमार ने नया विद्युत कनेक्शन दिलाने की मांग की। उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, लालू जादौन के अलावा उदय चौहान, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा मौजूद रहे।