फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति ने ठुकराया तो दूसरे के प्यार में पड़ गई महिला...फिर प्रेमी ने दिया इतना बड़ा धोखा, चूर-चूर हो गए अरमान

Wed, 01 Oct 2025 02:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक महिला को पति से दुत्कार मिली, तो वो दूसरे के प्यार में पड़ गई। लेकिन यहां भी उसे प्यार की जगह धोखा मिला। पीड़िता ने बताया कि जिससे वो शादी करना चाहती थी, उसने चार साल तक यौन शोषण किया। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में ससुराल से निकाले जाने के बाद युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद लगातार चार साल तक यौन शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले ही महिला को पता चला कि युवक के कई अन्य महिलाओं से संबंध हैं। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में इटावा निवासी युवक के साथ हुई थी। एक साल बाद ही पति व ससुरालीजन ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में आकर रहने लगी। वर्ष 2021 में गांव के रहने वाले मिथुन ने कहा कि उसका तलाक हो चुका है। वह उससे शादी करना चाहता है, इस पर महिला ने कहा कि अभी उसका तलाक नहीं हुआ है। तब मिथुन ने कहा कि तलाक होने के बाद वह शादी कर लेंगे। 

इसके बाद लगातार चार साल तक शहर के देवपुरा स्थित किराये के मकान में साथ रखा और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। 23 सितंबर 2025 की सुबह जब वह मिथुन के गांव गई तो पता चला कि वहां एक अन्य महिला पत्नी के रूप में रह रही है। जानकारी करने पर पता चला कि मिथुन के कई अन्य महिलाओं से संबंध हैं। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस गहनता से जांच कर सत्यता के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें