फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाहरवाली के इश्क में घरवाली को पीटता है तीन बच्चों का बाप, पीड़िता ने थाने में बताई आपबीती... और फफक पड़ी

Sun, 28 Jan 2024 05:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तीन बच्चों का बाप बाहरवाली के इश्क में घरवाली को पीटता है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और फफक पड़ी। 
विज्ञापन
women crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विवाहिता के पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। वह इसका विरोध करती है तो पति उसकी पिटाई करता है। आरोपी महिला के परिजन भी सहयोग करते हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल का है।

विज्ञापन


गांव निवासी शिवानी ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि पति संजीव कुमार के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जब वह पति के नाजायज संबंध का विरोध करती है तो उसकी पिटाई की जाती है। आरोपी महिला के माता पिता व श्याम सिंह भी उसका सहयोग करते हैं। कहते हैं कि इस महिला को घर से निकाल दो। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। 

आरोपी महिला व उसका पति व भाई बहन भी पति के साथ मिलकर उसे परेशान करते हैं। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति संजीव, आरोपी महिला, उसके माता पिता और पति श्याम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें