फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के गोदाम से पकड़ी शराब बनाने की फैक्ट्री

Tue, 13 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मकान के गोदाम से पकड़ी शराब बनाने की फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वाट टीम ने मंगलवार शाम को नगर के बाईपास रोड स्थित एक मकान के गोदाम में छापामार कार्रवाई के दौरान शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस को वहां लाखों की गैर प्रांत की शराब का जखीरा मिला। खाली बोतलें, ढक्कन रेपर आदि बरामद हुए। मकान के ऊपरी हिस्से में एक किराएदार रह रहा था। हालंाकि कार्रवाई के दौरान कोई भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को स्वाट टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ बाईपास रोड स्थित एक मकान के गोदाम में छापामार कार्रवाई की। पुलिस को वहां गैर प्रांत की लाखों की शराब और खाली बोतल, रेपर, ढक्कन आदि बरामद हुए। जानकारी करने पता चला कि वहां शराब की फैक्ट्री का संचालन थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव चिकनी निवासी संजय पुत्र श्याम सिंह संचालित कर रहा था। हांलाकि इस दौरान पुलिस को वहां कोई भी नहीं मिला। कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा एक आरोपी एक बसपा प्रत्याशी की गाड़ी का ड्राइवर बताया जा रहा है। पता चला है कि वहां देशी से अंग्रेजी शराब बनाए जाने का कार्य किया जाता था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस वहां बरामद क्वार्टर औ हाफ अंग्रेजी शराब की गिनती कर रही थी।

पूर्व में भी पकड़ी जा चुकीं हैं शराब की फैक्ट्री
मैनपुरी। पूर्व में बेवर, किशनी, करहल, भोगांव, कुरावली और कोतवाली क्षेत्र से शराब बनाने की अवैध फैक्ट्रियां पकड़ी जा चुकी हैं। इस वर्ष गैर प्रांत की करीब दो करोड़ से अधिक की शराब बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें