फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: माहाैल बिगाड़ने का प्रयास...होटल कर्मियों पर बनाया धार्मिक नारे लगाने का दबाव, केस दर्ज

Mon, 28 Apr 2025 06:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में माहाैल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। युवकों ने एक होटल में पहुंच कर्मचारियों पर धार्मिक नारे लगाने का दबाव बनाया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में आतंकी हमले की घटना के बाद मैनपुरी में भी कुछ लोग सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। रविवार रात को आगरा रोड स्थित एक होटल पर पहुंचे युवक व उसके साथियों ने होटल संचालक व कर्मियों पर धार्मिक नारे लगाने का दबाव बनाया। गाली-गलौज करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने को कहा। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


 

कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड बड़ी खानकाह के पास रहने वाले अधिवक्ता मोहम्मद जिया ने बताया कि वह खानकाह के पास एक होटल का संचालन करते हैं। रविवार रात होटल पर समीर उर्फ गोल्डी निवासी देवी रोड जीजीआईसी के सामने अपने 4 अन्य साथियों के साथ दुकान के अंदर घुस आया। 

 
विज्ञापन

दुकान पर मौजूद पिता अब्दुल्ला व कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। वह लोग आपत्तिजनक बातें कहते हुए धार्मिक नारे लगाने को लेकर दबाव बनाने लगे। हंगामा होता देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य कराया। 

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी व साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें