फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत, सिपाही घायल

Tue, 23 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सिंधिया तिराहा के समीप मंगलवार को अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। जबकि सिपाही घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला बाग निवासी अखिलेश कुमार पुत्र अमृत लाल होमगार्ड था। मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे वह बाइक से सीओ कार्यालय आ रहा था। रास्ते में दन्नाहार थाने के समीप उसने सिपाही उपेंद्र त्यागी ने उससे लिफ्ट ली। जैसे ही बाइक सिंधिया तिराहे के समीप पहुंची। मैनपुरी की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही और होमगार्ड घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ दन्नाहार शुजात हुसैन ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद ही होमगार्ड अखिलेश की मौत हो गई। इसकी सूचना लगते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी तो रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी। वहीं हादसे में घायल सिपाही की भी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें