फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का पुराने गिले शिकवे भुलाकर फिर से एक होने का त्योहार है

Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
होली पर बनाए रखें सांप्रदायिक सौहार्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह मंगलवार को सभागार में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि होली पर पुराने गिले शिकवे भुलाएं। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र शाक्य ने कहा कि अधिवक्ता सदैव ही दूसरों के हितों की लड़ाई लड़ते हैं। काम की अधिकता के चलते एक-दूसरे से अधिक मेलजोल नहीं हो पाता। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है।
एसोसिएशन के पूर्व सचिव संजय त्रिवेदी ने कहा कि होली का त्योहार पुराने गिले शिकवे भुलाकर फिर से एक होने का त्योहार है। इस मौके पर सचिव उपदेश यादव, देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव, सौरभ पांडेय, सतीश राठौर, राजकुमार, सुशील वर्मा, प्रवीन शाक्य, अशोक दीक्षित आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन संजय दुबे ने किया।
विज्ञापन

होली पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। होली आपसी प्रेम भाईचारे व सद्भाव का त्योहार है। यह बात डीएम चंद्रपाल सिंह ने कही।
उन्होंने जनपदवासियों से कहा है कि होली के पर्व पर रंगों का ही प्रयोग करें। किसी के ऊपर कीचड़ आदि न डालें। बीमार और शारीरिक तौर पर अक्षम महिला पुरुष के साथ उनकी आशा के अनुरूप ही बर्ताव करें। उन्होंने सभी संप्रदाय के लोगों से कहा कि वह इस त्योहार को आपस में मिलजुलकर मनाएं और एक दूसरे का सम्मान करते हुए परंपरा का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें