मैनपुरी। टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक नगर स्थित फूलबाग में हुई। इसमें टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियाें के हितों की विस्तार से चर्चा की गई। इसमें अपना हक पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने का निर्णय लिया गया।
टीईटी प्रवक्ता तरुण प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए संघर्षशील है। शीघ्र ही सुप्रीम कोर्ट में काउंसलिंग और बिना काउंसलिंग अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग दो याचिकाएं डाली जाएंगी। जिलाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछली सुनवाई में पूर्व याचियों को तदर्थ शिक्षक के तौर पर नियुक्ति की बात की गई है। इसी आधार पर सभी टीईटी अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष आगामी सुनवाई पर रखना चाहिए।
मोर्चा के संयोजक संतोष कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में आगामी तारीखें 24, 25, 26 फरवरी निर्धारित है। इसमें मोर्चा द्वारा अपना पक्ष सीनियर वकील के माध्यम से रखा जाएगा। इस मौके पर लाखन सिंह, ऋषि मिश्रा, नीरज कुमार, सुशील राजपूत, दीपेंद्र कुमार, अमन यादव, आशा यादव, प्रेमलता कश्यप, आरती, अजीत दीक्षित, महेंद्र शाक्य, कबीर मोर्चा, अभिषेक यादव, हर्ष चौहान, दीपक चौहान आदि उपस्थित थे।