फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: होली को रंगीन बनाएगा हर्बल गुलाल, केमिकल रंगों से दूरी

Wed, 25 Feb 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 17 लेनगंज स्थित दुकान से अबीर-गुलाल की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : बलईगांव में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा।
विज्ञापन
मैनपुरी। होली के रंगों में हर्बल गुलाल ने अपनी जगह बना ली है। लोग केमिकल रंगों से होने वाले नुकसान के कारण प्राकृतिक वस्तुओं से बने हुए हर्बल गुलाल का प्रयोग करेंगे। अरारोट और सूखे फूलों से बनने वाले गुलाल से त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा। बाजार में इस समय दुकानों पर हर्बल गुलाल की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन

लेनगंज, बजाजा बाजार, सदर बाजार, घंटाघर चौक, आगरा रोड, स्टेशन रोड, करहल रोड, देवी रोड आदि बाजारों में दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियों के साथ अबीर-गुलाल, रंग और चिप्स-पापड़ की दुकानें सजी हुई हैं। होली के लिए ग्राहकों की ओर से इनकी खरीदारी की जा रही है।
होली पर बाजार में मिलने वाले केमिकल से बने गुलाल लोगों की त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। त्वचा में कई तरह के रोग लगाते हैं। ऐसे में लोगों ने अब इनसे दूरी बना ली है। बाजार में कई दुकानों पर अरारोट और टेसू के फूल व अन्य फूलों से बनने वाले गुलाल लोगों को पसंद आ रहे हैं। गुलाल विक्रेता रोहित ने बताया कि होली के लिए बाजारों में विभिन्न किस्म के खूशबूदार अबीर-गुलाल उपलब्ध है, जो ग्राहकों को खूब भा रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि बाजार में गुलाल की कीमत 100 रुपये से लेकर 250 रुपये प्रति किग्रा तक है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में इनकी बिक्री बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें