कुरावली के जीटी रोड स्थित केसी पेट्रोल पंप परिसर में शुक्रवार
को इंडियन आयल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में चिकित्सकों की टीम
ने 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया।
कैंप में चिकित्सकों की टीम ने 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। कैंप में आगरा के डाक्टर मुकुंद, डाक्टर प्रीती कटियार, लैब टेक्नीशियन मनीष सिंह, वसीम ने 105 लोगों के खून की शुगर, एचआईवी, ब्लड प्रेशर, मूत्र की जांच की।
इस दौरान ब्लडशुगर के 20, ब्लडप्रेशर के 15 और दो लोगों में नशे की शिकायत मिली। उन्हें उपचार दिया गया। साथ ही स्वस्थ रहने के लिए निर्देश दिए गए। इस मौके पर महिला चिकित्सक प्रीती ने बताया इंडियन आयल कंपनी संपूर्ण भारत में स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन कर रही है।
इस मौके पर अजय यादव, ओमकार सिंह, असनेश, नीलेश, राजकिशोर, छत्रपाल सिंह, सुनील कुमार, प्रवीन कुमार, लल्लूराम, सतेन्द्र सिंह, कुलदीप, रतनसिंह आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।