फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दीवार से टकराया हैरो, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव मरहरी में बृहस्पतिवार सुबह एक दीवार से ट्रैक्टर में लगा हैरो टकराने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

गांव मरहरी में दो पक्ष के बीच हुए विवाद के बाद एक पक्ष के शैलेंद्र कुमार ने तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे ट्रैक्टर के पीछे हैरो लगाकर घर आ रहे थे। हैरो एक दीवार से छू गया। इसी बात को लेकर उनके भाई शेर सिंह को विपक्षियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से कृष्णपाल ने तहरीर दी। बताया कि पुत्र उत्कर्ष, पत्नी शशि देवी, ओम, बेबी को विपक्षियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। ट्रैक्टर से दीवार में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराया। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें