कस्बाें में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एक दूसरे गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते हुए अबीर गुलाल लगाया।
कुरावली के मोहल्ला कानूनगोयान में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। राष्ट्र्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आशू मिश्रा ने कहा कि होली पर्व पर हमें आपस के पुराने गिले-शिकबे दूर कर ही गले मिलना चाहिए। संगठित होकर समाज के विकास में योगदान करें। समारोह की अध्यक्षता बाबा स्वरूपानंद, पं. छोटेलाल पांडे ने तथा संचालन हिमांशु तिवारी ने किया। सौरभ अग्निहोत्री, शिवांक तिवारी, गोविंद मिश्रा, शिवम मिश्रा, अर्पित मिश्रा, अक्षांश मिश्रा, रजत मिश्रा, राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
भोगांव के समीपवर्ती ग्राम महुआहार में आयोजित फाग गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि पुरानी संस्कृति में आपसी भाईचारा, प्यार जो था वो आज दिनों दिन विलुप्त होता जा रहा है। शोभाराम यादव, तोताराम यादव, सुंदरलाल, सीताराम, कुं. बहाुदर, बीरेश यादव, रघुवीर सिंह, मुंशीलाल, अशोक यादव, रामसेवक बाबा, कमलेश यादव आदि मौजूद थे।
बुजुर्गों का किया गया सम्मान
बिछवां विकास खंड सुल्तानगंज के गांव चिर्रा में शुक्रवार को आयोजित होली मिलन समारोह में बुजुर्गों का सम्मान किया गया। आयोजन में फाग गाए जाने के साथ ही एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया गया।
विकास खंड के गांव चिर्रा में शुक्रवार को होली मिलन समारोह के दौरान आपसी सौहार्द और मेलमिलाप का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर, गुलाल लगाकर गिले शिकवे मिटाए। इस बार गांव में शुरू की गई नई परंपरा के तहत गांव के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के बाद उन्हें शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को भी शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजक ललित मोहन ने कहा कि गांव में इस परंपरा की शुरुआत से युवा पीढ़ी को लाभ होगा। वह इस परंपरा को कायम रखते हुए बुजुर्गों का सदैव सम्मान करेंगे। प्रभास यादव ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी परंपरा रही है। बड़ों के आशीर्वाद से हमें जीवन के लक्ष्य हासिल करने का हौसला मिलता है। जहां बड़ों का आदर सम्मान नहीं होता वहां खुशहाली नहीं होती। होली मिलन समारोह में ग्रामीणों ने फाग गायन के साथ ही जमकर नृत्य भी किया। ललित मोहन यादव, हरवीर यादव, अनिल, टिंकू, रामनरेश, योगेश, शैलेश, रामवीर, मोहन, संतोष आदि मौजूद थे।