फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शिवांश के सीएलसी छात्रसंघ अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

Wed, 23 Sep 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 34 दिल्ली में अध्यक्ष चुने जाने के बाद शिवांश मिश्रा को कंधे पर बैठाए साथी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के घिरोर कस्बे के निवासी शिवांश मिश्रा को दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर (सीएलसी) छात्रसंघ का अध्यक्ष चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि से मैनपुरी और घिरोर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिवांश घिरोर निवासी प्रधानाध्यापक संजीव मिश्रा के बड़े पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मैनपुरी के सेंट थॉमस स्कूल से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में विधि की पढ़ाई की। कानून की पढ़ाई के दौरान छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करना शिवांश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। घिरोर जैसे छोटे कस्बे से निकलकर दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर की छात्र राजनीति में शीर्ष पद प्राप्त करना उनके लिए खास है। उनकी सफलता को क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें