फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी निकली हनुमान की शोभायात्रा

Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी निकली हनुमान की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में दूसरे दिन भी बाबा रघुवीर दास जी मंदिर से हनुमान जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा आरती उतारी।
विज्ञापन

सोमवार को भी देर शाम को पंजाबी कालोनी स्थित बाबा रघुवीरदास जी महाराज के मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। भक्त हनुमान बने संदीप गांधी सोनू सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। शोभायात्रा में इस वर्ष युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान के स्वरूप की जगह-जगह आरती उतारी कर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर लक्ष्मण दास टुटेजा, चरनजीत नारंग, नेकराम अरोरा, भगवान दास गंभीर, नवीन गंभीर, शानी लाल कालरा, किशन चंद्र दर्गण, गौरव भाटिया गोरू, साहिल, टिंकू नारंग, रोमित अरोरा, सुमित, तरुण कालरा, हेमंत कालरा, पंडित मनीष, दीपक अरोरा, उमंग, प्रिंस, कुश कालरा, शोभित कालरा आदि चल रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें