मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव शिवपालपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पड़ोसी के रिश्तेदार और उसके साथी ने मिलकर घर में अकेले छह वर्षीय बालक को पीटा और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाश घर से 25 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित बालक के चाचा नागेंद्र ने भोगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।