फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह घ पर लगा प्रतिबंध हटाकर की जाए भर्ती

Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
समूह घ पर लगा प्रतिबंध हटाकर की जाए भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की सात सूत्रीय मांगों पर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। मागें पूरी कराने के लिए 20 अक्तूबर को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में रैली होगी। यह बातें महासंघ के प्रदेश संरक्षक टीएन मिश्रा ने गुरुवार को टीईपी सेंटर के सभागार में बैठक करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समूह घ के पदों पर लगा प्रतिबंध हटाकर भर्ती की जाए। सभी विभागों में पहले से कार्यरत वर्कचार्ज, दैनिक वेतन भोगी, न्यूनतम वेतन भोगी को सेवा की गणना का लाभ दिया जाए। प्रदेश महामंत्री रामनरेश यादव ने कहा समूह घ के कर्मचारियों को तीसरा प्रोन्नति वेतनमान ग्रेड वेतन 2800 रुपये को उच्चीकृत कर ग्रेड वेतन 4200 रुपये किया जाए। स्मारकों एवं पार्कों में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन/ग्रेड 1300, 1400, 1650 रुपये को उच्चीकृत कर 1800, 1900, 2400 तथा 2800 रुपया किया जाए। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह कठेरिया ने कहा आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, रसोइया को भी राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। इस मौके पर पूर्व प्रदेश संरक्षक सुरेश सिंह, अमीर सिंह, विजयपाल सिंह, संजय माथुर, राधेश्याम, हरिकिशन शर्मा, बहादुर सिंह, मलिखान सिंह, बलवीर सिंह तोमर, सरलादेवी, ओमेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में सुखपाल, रामवीर, पन्नालाल, जालिम सिंह, गंगासिंह, सुखराम, सुभाष, महेंद्र, राजेश, अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें