फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरों से पहले दूल्हे ने शादी से किया इनकार, बोला- मांग भरी तो मर जाएगी प्रेमिका; मामा ने ऐसे किया मामला शांत

Fri, 13 Dec 2024 08:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

दूल्हे दीपेंद्र ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या करने की बात कही, जिसके कारण वह शादी नहीं करेगा। इस पर दोनों पक्षों के बीच हुए लेन देन वापस करने की बात पर वर पक्ष के मामा ने चेक देकर मामला ठंडा किया।
विज्ञापन
दूल्हे ने किया शादी से इनकार - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेरों से पहले दूल्हे ने शादी से किया इनकार लड़की पक्ष में सनसनी फैल गई। दोनों पक्षों ने आपस में सुलाह-समझौता कर मामला शांत किया। यूपी के हरदोई स्थित बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुर बाईपास पावर हाउस के गांव से नगर के एक गेस्ट हाउस में 11 दिसंबर को बरात आई। बरात का स्वागत और द्वारचार और जयमाल होने के उपरांत दूल्हे दीपेंद्र द्वारा शादी से इनकार कर दिया। जिस पर बधू पक्ष में सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन
Trending Videos

वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता और मामा को गेस्ट हाउस के बाहर नहीं जाने दिया और दोनों पक्षों में नोक झोक होने लगी। गुरुवार को मामला पुलिस के बीच पहुंचा जहां पर शादी से इनकार करने की वजह दूल्हे की प्रेमिका निकली।

दूल्हे दीपेंद्र ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या करने की बात कही, जिसके कारण वह शादी नहीं करेगा। इस पर दोनों पक्षों के बीच हुए लेन देन वापस करने की बात पर वर पक्ष के मामा ने चेक देकर मामला ठंडा किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के. के. यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया अगर वधू पक्ष की ओर से तहरीर दी जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी तक तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें