श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कार्यक्रम संयोजकों और कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक एडीएम की अध्यक्षता में हुई। एडीएम ने प्रदर्शनी का आजीवन सदस्य न होने पर एक संयोजक को पद से हटा दिया।
20 मार्च को देवी पूजन, 28 से सुनील अग्रवाल के संयोजकत्व में शतचंडी महायज्ञ होगा। एक अप्रैल को डीएम प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन रात्रि में शमशुद्दीन वारसी के संयोजकत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। तीन अप्रैल को शहीदों का सम्मेलन, नौ को पेंशनर्स सम्मेलन, रात आठ बजे से एके गुप्ता के देवी जागरण, योग दिवस चंद्रमोहन सक्सेना 14, 15 व 16 अप्रैल को सुबह पांच बजे से प्रदर्शनी पंडाल में योगा के टिप्स देंगे। 15 को शिशु कल्याण कार्यक्रम, 16 को स्काउट एवं गाइड, 17 को विधि सम्मेलन, 18 को लोकगीत एवं लोकनृत्य, 19 को पंच सम्मेलन, 20 को दंगल, 21 अप्रैल की रात्रि में अध्यक्ष नगरपालिका परिषद साधना गुप्ता के संयोजकत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शतरंज प्रतियोगिता का 16 से 20 अप्रैल तक, 22 व 23 अप्रैल को घनश्याम गुप्ता के संयोजकत्व में बैडमिंटन प्रतियोगिता, 22 को ही रोबिन तिवारी के संयोजकत्व में स्थानीय बच्चों का कार्यक्रम, 23 को ही प्रेमबाबू अंबेश के संयोजकत्व में प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन 24 को भजन संध्या, 25 को प्रतिभा दिवस, 26 को शाम ए गजल, 27 को कव्वाली, 28 को एक शाम, राष्ट्र के नाम, 29 को कवि सम्मेलन, 30 को हृदेश संगीत सम्मेलन, एक मई को प्रदर्शनी का समापन एवं पुरस्कार वितरण होगा। एडीएम एके श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अमित कुमार, किशनी राजेश कुमार, अध्यक्ष नगरपालिका साधना गुप्ता, तहसीलदार सदर आदि मौजूद थे।