फोटो 13 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय औंछा की जर्जर छत। संवाद
औंछा। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। बारिश के समय भवन छत से पानी के साथ मलबा गिरने लगता है। इससे चिकित्सालय में उपचार कराने पहुंचने वाले मरीजों में हादसे का डर बना रहता है। चिकित्सालय में आसपास के गांवों से भी मरीज दवा लेने पहुंचते हैं। भवन की मरम्मत न होने से समस्या लगातार बनी हुई है। औंछा के रहने वाले कमल मिश्रा, पवन यादव, आशु, मोहित यादव, दीपक ने चिकित्सालय भवन का निरीक्षण कराकर जर्जर छत की मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद