फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हजारा नहर के बंबे से 100 बीघा फसल रहती जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। तहसील सदर के ग्राम टिंडोली और बरौली में हजारा नहर से निकले बंबे के पानी से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। टिंडोली निवासी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया ने बताया कि हजारा नहर से निकला बंबा नगरिया, सीतापुर, रुस्तमपुर होकर गुजरता है। नगरिया व सीतापुर के कुछ किसानों ने बंबे को काटकर सिंचाई की जाती है। इसे बाद में बंद नहीं किया जाता। दिन-रात पानी बहने से टिंडोली व बरौली मौजे की लगभग 100 बीघा कृषि भूमि दिसंबर माह तक डूबी रहती है। जलभराव के कारण किसान धान, बाजरा, मक्का की फसल नहीं कर पाते हैं। गेहूं की बोआई में देरी होती है। उन्होंने समस्या का समाधान कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें