फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो...

Mon, 31 Oct 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
अन्नकूट महोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में सोमवार को गोवर्धन महाराज का अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस दौरान महिला-पुरुषों ने खुशहाली की कामना की। गोवर्धन महाराज की कथा भी सुनाई गई।
विज्ञापन

सोमवार शाम अग्रवाल सभा भवन में गोवर्धन नाथ महाराज की पूजा की गई। अन्नकूट बनाकर उसे प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। गोवर्धन महाराज, कृष्ण-राधा की प्रतिमाओं का आकर्षक ढंग से श्रंगार किया और छप्पन भोग लगाए। गोवर्धन महाराज की छटा देखते ही बन रही थी। पूजा कराने के बाद तिलकेंद्र नाथ त्रिपाठी ने दीपावली पर्व और गोवर्धन महाराज के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गोकुलवासी इंद्र की पूजा किया करते थे पर बाल कृष्ण ने गोकुल में इंद्र की पूजा बंद करा दी। इससे नाराज होकर इंद्र ने घनघोर बारिश शुरू करा दी। इससे बचाव के लिए बाल कृष्ण ने छगुनी पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की। तभी से गोवर्धन महाराज की पूजा की जाती है। इसके बाद देर शाम गोधूली बेला में गोवर्धन महाराज को अन्नकूट का भोग लगाकर परिक्रमा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने की। कार्यक्रम में घनश्यामदास गुप्ता, सुनील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रभाकर मित्तल, डा. सीपी गोयल, आलोक गुप्ता, अरुण गुप्ता आदि मौजूद थे। खरगजीत नगर में महिलाओं ने गोवर्धन नाथ महाराज की पूजा की। इस मौके पर शशि गुप्ता, रूबी गुप्ता, शशि गुप्ता, महारानी, नीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें