फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार से छात्रा परेशानः सिरफिरे से तंग आकर छोड़ी पढ़ाई, घर से निकलते ही करता है पीछा, दहशत में परिवार

Mon, 06 Mar 2023 09:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे ने छात्रा का जीना दुश्वार कर दिया है। उसकी वजह से उसने पढ़ाई छोड़ दी और अब घर में कैद हो गई है। उसके घर से निकलते ही सिरफिरा पीछे लग जाता है। पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है।  
विज्ञापन
सिरफिरे से परेशान छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे से छात्रा परेशान है। वह घर में कैद होने को मजबूर है। घर से निकलते ही सिरफिरा उसके पीछे लग सकता है। शादी करने का दबाव बनाता है। मना करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। 

फोटो, वीडियो वायरल करने की देता है धमकी 

मामला किशनी थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव की रहने वाली युवती ने एसपी विनोद कुमार को बताया कि सिरफिरे से तंग आकर वह पढ़ाई छोड़ कर घर बैठ गई है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। वह उसे आए दिन परेशान करता है। वह उसकी फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। कहता है तुझे मार दूंगा। नहीं तो मुझसे बात कर। 

घर में कैद होने को मजबूर

बताया कि वह धमकाता है कि तेरी शादी भी नहीं होने दूंगा। परिजन जहां भी लड़का देखते हैं, वहां जाकर उसके बारे में मनगढ़ंत बातें बताकर उन्हें भड़का देता है। इससे रिश्ता भी नहीं हो रहा है। मैं घर से बाहर कहीं भी जाती हूं तो वह मेरा रास्ता रोकता है। शोहदे की हरकतों के चलते वह घर में कैद होने को मजबूर है। कबा कि उसका परिवार दहशत में जीवन यापन कर रहा है। 

पिस्टल लेकर पहुंच गया खेत

बताया कि सोमवार की सुबह वह खेत की तरफ गई थी। आरोपी वहां पिस्टल लेकर पहुंच गया। उसने पिस्टल दिखाकर उसे शादी करने के लिए धमकाया। शादी करने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर परिवार को मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें