लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर हाईटेक घटतौली का खुलासा होने के बाद शासन ने जिला स्तर पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। इसके लिए जिले में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। देर शाम उक्त समिति ने राधारमन रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर छापा मारा।
बुधवार को जिले में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। देर शाम उक्त टीम ने राधारमन रोड स्थित नमन कृष्णा पेट्रोल पंप पर छापा मारा। इस दौरान पंप की मशीनें चेक की गईं। हालांकि कोई अनियमितता नहीं मिली है। छापेमारी करने वाली टीम में एसडीएम सदर अमित सिंह, एआरओ संजय मिश्रा, आयल कंपनी के जिला समन्वयक दीपक दिवाकर, बांटमाप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, सतीश कुमार व रणधीर कुमार शामिल थे।
टीम में पांच लोग शामिल
जिला स्तर पर जो टीम बनाई गई है। उसमें संबंधित पेट्रोल पंप जिस तहसील के एसडीएम, जिलापूर्ति अधिकारी, बांटमाप निरीक्षक, आयल कंपनी के जिला समन्वयक और थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।