फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मर्दों से है नफरत…दो सहेलियों के इश्क की कहानी, शपथपत्र में किया ऐसा दावा; घरवालों के छूट रहे पसीने

Mon, 01 Sep 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी की दो युवतियों के इश्क की कहानी जानकर घरवाले सन्न रह गए। एक युवती को उसके घरवालों ने कैद कर लिया है। वहीं दूसरी युवती अब विद्रोह करने पर उतारू हो गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल क्षेत्र की एक युवती ने अपनी सहेली से विवाह का दावा करते हुए नोटरी शपथपत्र तैयार कराया। दोनों का कहना है कि वे बालिग हैं और साथ जीवन बिताना चाहती हैं। लेकिन विवाह की घोषणा के बाद परिजनों ने सहेली को कैद कर लिया है और बाहर नहीं निकलने दे रहे। युवती ने कहा कि वह सहेली से अलग नहीं रह सकती और अब उसे पाने के लिए पुलिस की मदद लेगी।
विज्ञापन

सहेली से विवाह का दावा करते हुए एक युवती ने बताया कि छह वर्ष की उम्र से दोनों साथ-साथ पढ़ाई कर रहीं हैं और उन्होंने साथ जीवन बिताने का फैसला किया है। बीते 26 अगस्त को नोटरी शपथपत्र तैयार कराकर उन्होंने इस बात का एलान कर दिया। इसके बाद उसकी सहेली को परिजनों ने कैद कर लिया है और उसे घर से नहीं निकलने दे रहे। उसने कहा कि दोनों युवतियां बालिग हैं और अलग होने से परेशान हैं। वह अपनी सहेली से अलग नहीं रह सकती। अब वह उसे पाने के लिए पुलिस की मदद लेगी।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती का दावा है कि उसने और उसकी सहेली ने साथ जीवन बिताने की कसम खाई है। वह और उसकी सहेली बालिग हैं और दोनों ने सहमति से साथ रहने का फैसला किया है। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायती पत्र प्राप्त होता है तो निश्चित तौर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें