फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार क्लीनिक सील, तीन पर नोटिस चस्पा

Thu, 11 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
चार क्लीनिक सील, तीन पर नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को कटरा समान और बेवर में चल रहे  झोलाछापों के क्लीनिक और पैथोलाजी पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कई संचालक दुकान का शटर डालकर भाग खड़े हुए। टीम ने चार क्लीनिक सील कर तीन पर नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे एडिशनल सीएमओ डा. राजीव राय, जिला मलेरिया अधिकारी सत्यनरायन, पटल सहायक आलोक तिवारी की टीम ने कटरा समान में झोलाछापों की दुकानाें पर छापा मारा। इस दौरान डा. सनवीर यादव की दुकान सील कर दी। कस्बा में चल रहे मां दुर्गा पैथोलाजी सेंटर को भी सील कर दिया। सभी पर नोटिस चस्पा कर जवाब मांगा। छापामार कार्रवाई से तमाम झोलाछाप और पैथॉलॉजी संचालक दुकानों का शटर गिरा कर भाग खड़े हुए।

एसीएमओ डा. राजीव राय ने टीम के साथ बाईपास की शमशेरगंज पुलिया पर छापेमार कार्रवाई की। टीम कोलकाता वाले डाक्टर जेपी विश्वास के यहां पहुंची। टीम को आता देख डाक्टर भाग निकला। एक मरीज के ड्रिप भी लग रही थी इस कारण दुकान को सील नहीं किया और कंपाउंडर को नोटिस थमा दिया। वहीं क्लीनिक खुला छोड़कर डाक्टर भाग गया। टीम ने क्लीनिक सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। टीम बंगाली उत्तम चंद्र शाक्य के यहां पहुंची। यहां भी डाक्टर भाग चुका था। टीम को यहां बीपी स्टूमेंट, आल्हा सहित दवाएं मिलीं, जिन्हें पैक कर अपने साथ ले गई और दुकान को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। एसीएमओ के साथ टीम में अजीत यादव, सत्यनारायण सिंह, आलोक तिवारी, अवधेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें