फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 21 साल पुराने दंपती हत्याकांड में चार आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर में 21 साल पुराने दंपती हत्याकांड के चार फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। मृतक की पुत्री राधिका दुबे की शिकायत पर पुनर्विवेचना शुरू हुई थी। गांव नवीगंज में कौशल किशोर दुबे और उनकी पत्नी कृष्णा देवी की गोली मारकर हत्या हुई थी। गिरोह सरगना अनुपम दुबे सहित सात आरोपी थे। पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर आरोपी दोषमुक्त हुए थे। 21 साल बाद राधिका दुबे की मांग पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पुनर्विवेचना के निर्देश दिए। एक आरोपी अनुपम दुबे मथुरा कारागार में बंद है। शेष चार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गिरफ्तारी आदेश हासिल किए हैं। उनके नेपाल में छिपे होने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें