फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: डिंपल यादव की जीत से सपा में खुशी, नेता बोले- पर्यटन मंत्री को लोग मैनपुरी में कब्जा मंत्री कहते हैं

Thu, 06 Jun 2024 10:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में डिंपल यादव की बड़ी जीत से सपा में खुशी है। पूर्व विधायक ने कहा कि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को लोग मैनपुरी में कब्जा मंत्री भी कहते हैं। 
विज्ञापन
डिंपल यादव और ठाकुर जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सपा के पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव ने कहा कि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को लोग मैनपुरी में कब्जा मंत्री भी कहते हैं। उन्होंने जो भी बातें इस चुनाव में कहीं उसका जवाब जनता ने वोट से दिया। सपा की बड़ी जीत उनकी सभी बातों का जवाब है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद राजू यादव पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने मैनपुरी की जनता को डिंपल यादव की इतनी बड़ी जीत के लिए धन्यवाद दिया। पूर्व विधायक ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को हराने के लिए मैनपुरी सदर के मतदाताओं को विशेष धन्यवाद दिया। 

अहंकारी मंत्री ने चुनाव में प्रधानों और बीडीसी को दबाव में लिया, लेकिन फिर भी मतदाताओं ने सपा को जीत दिलाई। चुनाव के दौरान एक दूसरे पर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि सपा के संस्कारों में ये नहीं है। उन्होंने जयवीर सिंह को बड़बोला मंत्री भी बताया। उन्होंने कहा कि परिणाम में 11 बजे ही भाजपा वाले पंडाल छोड़कर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें