नगर में घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग का काम तेजी के साथ चल रहा है। बुधवार को एसडीएम सदर ने दीवानी रोड स्थित एक मटन की दुकान पर रिफिलिंग के लिए रखे आधा दर्जन सिलेंडर जब्त किए। वहां मिली गैस की किताब भी पकड़ी।
एसडीएम गजेंद्र सिंह ने दीवानी रोड स्थित एक मटन की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान वहां रिफिलिंग के लिए छुपाकर रखे गए छह सिलेंडरों के बारे में जानकारी ली तो विक्रेता ने कुछ नहीं बताया। तब अधिकारी ने दुकान में तलाश ली। वहां करीब आधा दर्जन गैस की किताबें मिलीं जो की अन्य लोगों की थी। एसडीएम ने तुरंत ही जिला पूर्ति अधिकारी को सूचना देने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए। दुकान पर मिले घरेलू गैस सिलेंडर और किताबों को जब्त कर लिया।