फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खाद्य विभाग की टीम ने पांच क्विंटल मावा किया बरामद

Sat, 24 Oct 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहारों के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान शनिवार को लगभग पांच क्विंटल मावा बरामद किया गया। तीन ऑनलाइन व्यापार स्टोरों का निरीक्षण भी किया।सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉक्टर श्वेता सैनी के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम ने जनपद में संचालित तीन ऑनलाइन व्यापार स्टोरों का निरीक्षण किया। फर्रुखाबाद डिपो की एक रोडवेज बस से ग्यारह बोरी मावा बरामद किया गया। यह मावा आगरा से फर्रुखाबाद ले जाया जा रहा था और इसका वजन करीब पांच क्विंटल था। कंडक्टर के बुलाने पर मावा मालिक आशु तोमर मौके पर पहुंचे। मावा के दो नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजे गए हैं।अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह और प्रदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें