फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सहकारी समिति पर लटका रहा ताला, किसान परेशान

Sat, 24 Oct 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल के चलते किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। खाद के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति करहल पर शनिवार को ताला लटका रहा। खाद लेने पहुंचे किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। पीसीएफ केंद्र पर डीएपी खाद का वितरण होने से किसानों की लंबी लाइन लगी रही। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष लालू यादव का कहना है कि खाद की किल्लत और वितरण व्यवस्था प्रभावित होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों को डीएपी खाद के लिए केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। खाद मिलने में किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान अनोखेलाल, सत्यराम, दलवीर सिंह, शोभाराम, अनारसिंह ने खाद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें