उड़नदस्ता ने तीन प्रचार वाहन पकडे़
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उड़नदस्ता की टीम ने आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे तीन प्रचार वाहनों को पकड़ा है। उक्त वाहन समाजवादी पार्टी, बसपा और राष्ट्रीय लोकदल का प्रचार कर रहे थे। अधिकारी ने थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
उड़नदस्ता टीम ने अलग-अलग स्थानों से आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे तीन प्रचार वाहनों को जब्त किया है। टीम प्रभारी केके यादव ने करहल चौराहा क्षेत्र के समीप से सपा के सदर प्रत्याशी का प्रचार कर रही पिकअप को पकड़ लिया। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी के सदर सीट प्रत्याशी का प्रचार कर रही पिकअप को भी चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। वाहन दी हुई परमीशन का उल्लंघन करते पाए गए। वहीं दोपहर को टीम ने ईशन नदी पुल के समीप से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी का प्रचार कर रही बोलेरो को चेकिंग के दौरान पकड़ा।