फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिश्चियन कालेज में पांच हजार करेंगे योग

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, आरएसएस समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों ने देर शाम तक शहर में भ्रमण कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में विश्व योग दिवस पर क्रिश्चियन कालेज मैदान में सुबह 5:30 बजे से होने वाले योग कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के धीरेंद्र सिंह फौजी, डाक्टर चंद्रमोहन, चंद्रप्रकाश, प्रभात कुमार, लक्ष्मीनारायण, राजकुमार, श्रीदेवी राजपूत, दाखश्री आदि ने अवध नगर, बैंक कालौनी, आवास विकास, देवपुरा, पंजाबी कालोनी आदि में भ्रमण कर लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। उधर विहिप, आरएसएस, भाजपा और कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी भ्रमण कर लोगों से सुबह क्रिश्चियन कालेज मैदान में पहुंचने की अपील करते नजर आए।
विज्ञापन


कई युवाओं ने बाइक रैली निकाल कर लोगों को योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने को प्रेरित किया। क्रिश्चियन कालेज मैदान में पांच हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद को देखते हुए बेरीकेडिंग आदि की व्यवस्था की गई है। पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया है। कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र सिंह फौजी और डाक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि योग कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। विश्व योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उधर शनिवार को भी सुबह क्रिश्चियन कालेज मैदान में योगाभ्यास कराया गया।

सोशल मीडिया पर भी की गई अपील
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोशल मीडिया में भी छाया हुआ है। लोग व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर एक दूसरे से विश्व योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समय से पहुंचने की अपील कर रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा ने सोशल मीडिया पर संदेश डालकर अपने साथ कम से कम पांच लोगों को साथ लाने की अपील की है। वहीं कई स्थानों पर लोगों को प्रेरित करने के लिए होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें