फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डॉक्टर सहित पांच कर्मी मिले अनुपस्थित, काटा वेतन

विज्ञापन
फोटो 8 पीएचसी बरनाहल के निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर से जानकारी लेते सीएमओ। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाहल का निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर सहित पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन काटने और चिकित्साधीक्षक प्रदीप यादव को सुधार के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ को डॉ. कीर्ति लहर वर्मा मेडिकल ऑफिसर, पूनम राठौर, शिल्पी कुलश्रेष्ठ स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी इरफान हुसैन और आनंद विक्रम अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का अनुपस्थित दिन का वेतन काटने के निर्देश चिकित्साधीक्षक बरनाहल को दिए। सीएमओ ने क्षयरोग की जांच बढ़ाने के निर्देश लैब टेक्नीशियन हुब्बलाल को दिए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में क्षेत्र में मॉनिटरिंग कर सीएसप्रो पर डाटा अपलोड करने के निर्देश बीसीपीएम सरोज कुमारी और रोहित कुमार स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को दिए। इस अवसर पर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र गौर, डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें