फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग उगलती गर्मी से अकुलाए लोग

Sat, 16 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
आग उगलती गर्मी से अकुलाए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। अधिकतम तापमान बढ़कर 43.27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम के मिजाज को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह गर्मी का कहर और टूटेगा। सुबह नौ बजे के बाद से ही सूर्य की किरणों ने ऐसी आग बरसाई कि लोगों का बुरा हाल था। भीषण गर्मी के बीच बच्चों के लिए स्कूल से घर तक का सफर किसी मुसीबत से कम नहीं रहा।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह आसमान में बादल छाए देख अनुमान लगाया जा रहा था कि गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन नौ बजे आसमान साफ होने के बाद निकली चटख धूप के बीच आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। 11 बजे के बाद शुरू हुए हवा के गर्म थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। शरीर को झुलसाने वाली गर्म हवाओं के चलते दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।

देर शाम तक चली गर्म हवाओं से लोग परेशन दिखे। भीषण गर्मी के चलते लोगों के कामकाज भी प्रभावित हुए। घर से निकलने से पहले लोगों को तेज धूप से बचाव के लिए इंतजाम भी करने पड़े। उधर, बाजारों में भी गर्मी का असर साफ झलका। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बाजारों में चहल-पहल कम ही नजर आई। गर्मी से परेशान लोगों का कहना है कि जब अभी गर्मी का यह हाल है तो मई-जून में क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें